Kangra News: धर्मशाला-देहरादून बस सेवा बंद, अब डीलक्स बस जाएगी हरिद्वार

धर्मशाला (कांगड़ा)। सवारियों की संख्या में लगातार आ रही कमी के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने धर्मशाला-देहरादून बस सेवा को फिलहाल आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इसके साथ ही निगम ने इस रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रोक दी है। वहीं, धर्मशाला से हरिद्वार मार्ग पर चलने वाली वोल्वो बस के स्थान पर अस्थायी तौर पर डीलक्स बस का संचालन किया जा रहा है।निगम प्रबंधन के अनुसार, धर्मशाला-देहरादून रूट पर पिछले कुछ समय से यात्रियों की संख्या काफी कम दर्ज की जा रही थी, जिससे निगम को लगातार वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने इस सेवा को आंशिक रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार रूट पर वोल्वो की जगह डीलक्स बस भेजी जा रही है ताकि परिवहन सेवा बनी रहे।उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधन पंकज चड्ढा ने कहा कि यात्रियों की मांग और रूट पर स्थिति सामान्य होने पर देहरादून बस सेवा को जल्द बहाल कर दिया जाएगा, जिसके बाद ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यात्री सफर से पहले पूछताछ केंद्र से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 20:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला-देहरादून बस सेवा बंद, अब डीलक्स बस जाएगी हरिद्वार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar