Kangra News: धर्मशाला की शैली बनीं सैन्य नर्सिंग सेवा में लेफ्टिनेंट

धर्मशाला। मेहनत और लगन से धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित रक्कड़ गांव की बेटी शैली सिंह थापा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) में लेफ्टिनेंट बनकर हिमाचल का नाम रोशन किया है।मुंबई के आईएनएचएस अश्विनी में चार वर्षीय नर्सिंग प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 26 अक्तूबर 2025 को आयोजित कमीशनिंग समारोह में उन्होंने 91 फीसदी अंक लेकर पूरे बैच में पहला स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि पर उन्हें डीजीएमएस (नेवी) रोलिंग ट्रॉफी और पुष्पा मलिक रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। शैली ने वर्ष 2018 में सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर से 90.6 फीसदी अंकों के साथ दसवीं और 2020 में अनुराधा पब्लिक स्कूल मारंडा से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 19 वर्ष की आयु में 13 दिसंबर 2021 को उनका सैन्य नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ था।शैली के दादा दिवंगत शमशेर सिंह थापा भारतीय सेना और रेलवे में सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिता शैलेंद्र सिंह थापा और माता निर्मल सिंह थापा योल बाजार में व्यवसाय करते हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी शैली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 01:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला की शैली बनीं सैन्य नर्सिंग सेवा में लेफ्टिनेंट #DharamshalaShailiBecomesALieutenantInTheMilitaryNursingService #SubahSamachar