Baghpat News: नेशनल रेफरी बने धर्मेंद्र शर्मा और कृष्णा
फोटो नंबर 18केएआर 3संवाद न्यूज एजेंसी खेकड़ा। कस्बे के धर्मेंद्र शर्मा और कृष्णा ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय रेफरी का दर्जा हासिल किया है। यह परीक्षा लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। परीक्षा 12 से 14 जून तक चली। इसमें शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा दोनों शामिल थीं। दोनों प्रतिभागियों ने इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो में खिलाड़ियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर जिले का नाम भी रोशन कर रहे हैं। लखनऊ से वापस लौटने पर धर्मेंद्र और कृष्णा का स्वागत किया गया। यह स्वागत गांधी विद्यालय स्थित छत्रपति ताइक्वांडो एकेडमी में हुआ। इस मौके पर सुभाष पाटिल, सभासद अजीत यादव, अमित धामा, संदीप शाह और प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 16:53 IST
Baghpat News: नेशनल रेफरी बने धर्मेंद्र शर्मा और कृष्णा #DharmendraSharmaAndKrishnaBecomeNationalReferees. #SubahSamachar
