Aligarh News: प्रसव के बाद धेवती की मौत, सदमे से नानी की भी गई जान
चंंडौस कस्बे की रामलीला स्टेज वाली गली निवासी एक महिला की प्रसव के बाद बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। धेवती की मौत की सूचना पर आधे घंटे के अंदर ही उसकी नानी की भी सदमे से मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। चंंडौस कस्बे की रामलीला स्टेज वाली गली निवासी राजुद्दीन काफी सालों से अपनी ससुराल चंडौस कस्बे में परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी गजाला (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व जलेसर निवासी एक युवक से हुई थी। गजाला को एक छह साल का बेटा व एक चार साल की बेटी है। गजाला को तीसरा बच्चा होने वाला था तो पिता उसको तीन चार दिन पहले जलेसर से चंडौस ले आए। रविवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर उसे बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार को दिन में मरी हुई बच्ची पैदा हुई थी। उसके बाद उसकी तबीयत खराब होती चली गई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। धेवती की मौत की सूचना जैसे ही चंडौस निवासी नानी जैबुन (70) पत्नी अलीमुददीन को हुई आधा घंटे बाद ही सदमे से उनकी भी मौत हो गई। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:04 IST
Aligarh News: प्रसव के बाद धेवती की मौत, सदमे से नानी की भी गई जान #AligarhNewswomenDiegrandmotherDeathFromShock #SubahSamachar
