Siddharthnagar News: धोबहा, खुरहुरिया और धनौरा टीम सेमीफाइनल में
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के बोहली में बोहली प्रीमियर लीग में बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धोबहा, खुरहुरिया व धनौरा ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला औदही कलां व धोबहा के बीच खेला गया। इसमें टास जीतकर औदही कलां की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर के मैच में मात्र 25 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में धोबहा ने मात्र तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच खुरहुरिया व खरिकौरा के बीच खेला गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 23:02 IST
Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS
Siddharthnagar News: धोबहा, खुरहुरिया और धनौरा टीम सेमीफाइनल में #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar
