Agra News: ध्रुव जुरैल बने ऑलराउंडर, पहली ही गेंद पर झटका विकेट

आगरा। ध्रुव जुरेल ने रणजी ट्रॉफी में यादगार अध्याय जोड़ दिया। रविवार को नागपुर में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने अपने फर्स्ट क्लास कॅरिअर का पहला विकेट हासिल किया। दिलचस्प यह रहा कि इस मैच में ध्रुव विकेटकीपर की भूमिका में नहीं बल्कि शुद्ध बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे थे।मैच के आखिरी चरण में, जब परिणाम लगभग तय हो चुका था और ज्यादा कुछ दांव पर नहीं था, तब टीम प्रबंधन ने ध्रुव जुरेल को गेंदबाजी दी। ध्रुव ने पहली ही गेंद में विदर्भ के बल्लेबाज दानिश को विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों कैच करा दिया। हालांकि इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ध्रुव जुरेल का यह विकेट चर्चा का विषय बन गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: ध्रुव जुरैल बने ऑलराउंडर, पहली ही गेंद पर झटका विकेट #DhruvJurailBecameAnAll-rounder #TookAWicketOnTheVeryFirstBall. #SubahSamachar