Agra News: ध्रुव तोमर को लखनऊ लॉयंस ने खरीदा, दिखाएंगे आक्रामक तेवर

आगरा। लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी में आगरा के युवा बल्लेबाज ध्रुव तोमर का चयन हुआ है। लखनऊ लॉयंस ने 15 हजार रुपये की बेस प्राइस पर उन्हें टीम में शामिल किया है। ध्रुव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ध्रुव तोमर को लखनऊ लॉयंस की टीम में शीर्ष क्रम में अहम भूमिका मिलने की उम्मीद है, जिसकी कप्तानी विप्रज निगम करेंगे। खेल जानकारों का मानना है कि यह लीग ध्रुव के क्रिकेट कॅरिअर के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है। इस प्रीमियर लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। उपेंद्र यादव, अंश यादव, करण शर्मा, जीशान अंसारी, प्रशांत चौधरी और अनमोल पांडेय जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी लीग को अलग पहचान दिलाएंगी। लीग के मुकाबले फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च माह में इकाना क्रिकेट स्टेडियम और बनारसी बाबू ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इस आयोजन के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: ध्रुव तोमर को लखनऊ लॉयंस ने खरीदा, दिखाएंगे आक्रामक तेवर #DhruvTomarHasBeenBoughtByLucknowLionsAndWillShowHisAggressiveSide. #SubahSamachar