Chamoli News: नवोदय विद्यालय के लिए हुआ ध्रुव का चयन

फोटो- गोपेश्वर। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नैनीसैंण के छात्र ध्रुव पंवार का चयन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकाेटी में छठवीं कक्षा के लिए हुआ है। ध्रुव के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कंडारा गांव निवासी ध्रुव के पिता राजेंद्र सिंह पंवार और कविता पंवार ने उसकी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया है। प्रधानाध्यापिका श्वेता रावत का कहना है कि यदि सभी अभिभावक अपने पाल्यों पर ध्यान दें तो आने वाले समय में इससे भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: नवोदय विद्यालय के लिए हुआ ध्रुव का चयन #DhruvWasSelectedForNavodayaVidyalaya #SubahSamachar