Delhi NCR News: मानसून में दूषित पानी-खाने से बढ़े डायरिया व पेट के संक्रमण
नई दिल्ली। मानसून के दौरान दूषित पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से वायरल बुखार, डायरिया और पेट के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। अस्पतालों की ओपीडी में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों व कमजोर प्रतिरक्षा वालों में।गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए केवल उबला या साफ पानी पिएं, ताजा घर का बना भोजन करें और खुले का खाना खाने से बचें। लगातार दस्त, तेज बुखार, उल्टी या पानी की कमी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों ने कहा कि हाथों की सफाई, स्वच्छता और सुरक्षित भोजन-पानी से मानसून में होने वाले अधिकांश संक्रमणों से बचा जा सकता है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:06 IST
Delhi NCR News: मानसून में दूषित पानी-खाने से बढ़े डायरिया व पेट के संक्रमण #DiarrheaAndStomachInfectionsOnTheRiseDueToContaminatedWaterAndFoodDuringTheMonsoon #SubahSamachar
