UP: दीवार पर लिखा सुसाइड नोट और कुएं में कूद गया दिव्यांग, पुलिस पर लगाए आरोप; अंतिम बार सीसीटीव में यहां दिखा

जालौन के कोंच में एक विकलांग ने मंदिर की दीवार पर पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची है। सीओ का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग के पुत्र ने भी एक दुकानदार समेत कुछ लोगों व पुलिस पर आरोप लगाए हैं। कस्बे के प्रताप नगर निवासी दिव्यांग मनोज हिंगवासिया (57) गुरुवार शाम घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार सुबह सीसीटीवी फुटेज में वह कैलिया बाईपास स्थित पंचानन चौराहे की ओर जाते दिखाई दिए। वह हाथ में छड़ी और पॉलिथीन में पानी लिए हुए थे। बाईपास के पास स्थित शंकर जी के मंदिर के सामने बने कुएं के बाहर उनकी चप्पल, छड़ी, लोअर और पानी की बोतल मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस टीम ने गोताखोर को कुएं में उतारा तो शव मिल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 10:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: दीवार पर लिखा सुसाइड नोट और कुएं में कूद गया दिव्यांग, पुलिस पर लगाए आरोप; अंतिम बार सीसीटीव में यहां दिखा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Jalaun #JalaunSuicide #SubahSamachar