UP: यूपी बोर्ड की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं, हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में होते शामिल

उत्तर प्रदेश में इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं होगा। हालांकि, इस बारइसकी तैयारी थी। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक जिले से शुरू करना था। लेकिन, अभी इस पर उच्च स्तर से सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में इसे आगे प्रभावी बनाया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। इस साल 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में 53 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 8033 केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद कई नए कदम उठा रहा है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों का मूल्यांकन करना भी एक चुनौती होती है। इसे देखते हुए किसी एक जिले की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी परिषद की ओर से चल रही थी। ताकि परिणाम और जल्द दिया जा सके। हालांकि तैयारी पूरी न होने पर इसे फिलहाल ड्रॉप कर दिया गया है। अगले साल इसे आवश्यक तैयारी पूरी कर लागू किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: यूपी बोर्ड की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं, हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में होते शामिल #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBoardExam2026 #DigitalEvaluationOfAnswerSheets #UttarPradeshBoardCopyChecking #SubahSamachar