Dehradun News: दून में बने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
देहरादून। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने एक से 30 नवंबर तक चल रहे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 के तहत देहरादून में पेंशनभोगियों ने फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आसानी से डीएलसी जमा किया। निदेशक दिव्या एबी ने देहरादून के एसबीआई, यूनियन बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शिविरों का निरीक्षण कर पेंशनभोगियों से संवाद किया। अति वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनभोगियों के लिए घर-घर जाकर डीएलसी बनाए गए। इस बार दो करोड़ डीएलसी का लक्ष्य रखा गया है जबकि पिछले वर्ष 1.62 करोड़ डीएलसी जमा हुए थे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 20:51 IST
Read More:
Digital life certificate made in Doon
Dehradun News: दून में बने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र #DigitalLifeCertificateMadeInDoon #SubahSamachar
