Chamba News: निजी बसों में डिजिटल भुगतान की शुरुआत

चंबा। जिले में निजी बस परिवहन व्यवस्था में एक बड़ी डिजिटल पहल की शुरुआत हो चुकी है। अब यात्रियों को किराया देने के लिए नकद पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बसों में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत यात्री अपने मोबाइल से स्कैन कर यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से तुरंत भुगतान कर सकेंगे। निजी बसों में विशेष डिजिटल मशीनें लगाई गई हैंं। इनके माध्यम से पूरा भुगतान सिस्टम कैशलेस तरीके से संचालित होगा। कंडक्टर की ओर से उपलब्ध करवाए गए क्यूआर कोड को यात्री जैसे ही स्कैन करेंगे, वैसे ही भुगतान प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाएगी और डिजिटल टिकट जनरेट हो जाएगा।नई व्यवस्था से यात्रियों को खुले पैसे की समस्या से छुटकारा मिलेगा और टिकट लेने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। बसों में चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया अधिक तेज और सुचारु हो जाएगी, जिससे यात्रा अनुभव पहले से कहीं बेहतर होगा। इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा। पहले एक किलोमीटर तक किराया लेने में बीस मिनट लग जाते थे। इतने में कई यात्रियों का स्टेशन भी आ जाता था लेकिन, अब डिजिटल सुविधा से समय भी बचेगा और भुगतान भी जल्दी होगा। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान मनोज केशव ने बताया कि यह सुविधा सभी निजी बसों में अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि किराया भुगतान प्रणाली भी अधिक सुरक्षित और आधुनिक बन जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 15:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: निजी बसों में डिजिटल भुगतान की शुरुआत #DigitalPaymentIntroducedInPrivateBuses #SubahSamachar