डिजिटल भुगतान: दिवाली तक पर शुल्क टलने से राहत, व्यापारियों बोले- एमडीआर को पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की खरीदारी बढ़ गई है। इस बीच, यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क को दिवाली तक टाल दिया गया है। इससे व्यापारियों को कुछ राहत मिली है, लेकिन वह पहले की तरह बिना शुल्क के डिजिटल भुगतान की मांग कर रहे हैं। यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 15 अक्तूबर से 40 पैसा मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगने की चर्चा थी। इससे दुकानदारों को यह आशंका थी कि त्योहारी सीजन में यह शुल्क लागू होने से उनके व्यापार पर असर पड़ सकता है। बाजार में किराना, कपड़ा, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल समेत अन्य दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भुगतान करते हैं। छोटे दुकानदारों के लिए भी डिजिटल भुगतान कारोबार का आहम हिस्सा बन चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डिजिटल भुगतान: दिवाली तक पर शुल्क टलने से राहत, व्यापारियों बोले- एमडीआर को पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए #CityStates #Varanasi #Ballia #Azamgarh #Traders #Diwali #DigitalPayment #SubahSamachar