5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान
दिलजीत ने बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। कई बार उनके परिवार के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि उस समय बीमार पड़ना भी उनके लिए किसी लग्जरी जैसा था, क्योंकि डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे ही नहीं होते थे। बचपन में किया काफी संघर्ष हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि बचपन की इन मुश्किलों ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साल 2002 में जब उनका पहला एल्बम रिलीज हुआ, तब उन्हें समझ आया कि लाइव परफॉर्मेंस ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन सकता है। शुरुआत में वह बर्थडे पार्टी और शादी में गाने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के कारण उन्हें ये ऑफर स्वीकार करने पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 15:21 IST
5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान #Bollywood #National #DiljitDosanjh #DiljitDosanjhMovies #MainWapasAaunga #DiljitDosanjhWife #DiljitDosanjhSongs #DiljitDosanjhNetWorth #DiljitDosanjhMetGala #DiljitDosanjhIshqDiBaajiyaanLyrics #DiljitDosanjhConcertFees #MainVaapasAaunga #SubahSamachar
