Kullu News: नारा लेखन में डिंपल और चित्रकला में सोनम अव्वल

केलांग स्कूल में किया गया प्रतियोगिताओं का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। नशामुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में एंटी-ड्रग्स एवं एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर घाटी में फैल रहे चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में नारा लेखन में दसवीं कक्षा की डिंपल ने पहला स्थान, 9वीं की कनिका ने दूसरा और जमा एक के सतीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा चित्रकला में जमा एक के सोनम वंज्ञाल पहले, दसवीं की पूनम दूसरे और जमा एक की काव्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से नशे से बर्बाद होते परिवारों और युवाओं के जीवन की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की। नशे को न, जिंदगी को हां जैसे संदेशों के जरिये विद्यार्थियों ने समाज को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यकारी शिक्षा उपनिदेशक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश लाल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक होकर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय से बच्चों को सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में सहयोग की अपील की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: नारा लेखन में डिंपल और चित्रकला में सोनम अव्वल #DimpleTopsInSloganWriting #AndSonamInPainting. #SubahSamachar