Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी

बारिश के कारण डिंडोरी जिला टापू बन गया है। नदियों के उफान पर होने के कारण डिंडौरी का जबलपुर व शहडोल से संपर्क टूट गया। मंडला में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी है। मानसून सक्रिय होने के कारण महाकौशल के जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। डिंडौरी में शनिवार की रात से प्रारंभ हुआ बारिश का सिलसिला रविवार की दोपहर को कुछ देर से लिए थमा था। इसके बाद बारिश का सिलसिला पुन प्रारंभ हो गया। डिंडौरी में लगभग 12 घंटे में हुई 6 इंच बारिश के कारण जबलपुर नेशनल हाईवे में नर्मदा नदी पर बना जोगी टिकरिया तथा नगर में बना पुल डूब गए। इसके कारण डिंडोरी से जबलपुर का संपर्क टूट गया। इसी प्रकार गाडरसराई के समीप चकरा नदी के पुल पर पानी होने के कारण अमरकंटक से संपर्क टूट गया था। ये भी पढ़ें-जोहिला डैम के पांच गेट खुले, बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने जारी किया अलर्ट जिला कलेक्टर अंजू भार्गव ने बताया कि बारिश के कारण नर्मदा नदी के उफान पर होने के कारण तटीय स्थित सात कच्चे मकान में रहने वालों लगभग सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवाया गया था। जोगी टिकरिया, और मुख्य नर्मदा पुल को पुलिस ने बेरिकेड्स और रस्सी के सहारे सील किया हुआ है। दोपहर में बारिश थमने के कारण नदी-नालों उफान पर है। मानसून के सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला जारी है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंडला जिले में भी विगत 15 घंटों में लगभग तीन इंच बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का पुराना पुल डूब गया है। इसके अलावा कान्हा टाइगर रिजर्व मार्ग में स्थित बंजर नदी के पुल में पानी आने से यातायात प्रभावित रहा। ऊपरी क्षेत्र में बारिश के कारण नर्मदा नदी में स्थित बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बरगी बांध का जलस्तर 417 मीटर तक पहुंच गया है। जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी #CityStates #Jabalpur #MadhyaPradesh #SubahSamachar