Flood News: वाराणसी में बाढ़ से पहले की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, डीएम ने की बैठक; गेट के ऊपर लगेगी जाली
Varanasi News: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टियरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने विगत वर्षों में आई बाढ़ की स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बताया गया कि गंगा, गोमती और वरुणा नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने पर जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। डीएम ने निर्देश दिया कि जलनिकासी तंत्र को दुरुस्त रखा जाए और कूड़ा-कचरे के कारण जल प्रवाह में कोई अवरोध न हो। इसके लिए नालों और गेटों के ऊपर जाली लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जेनरेटर और पंपिंग सेट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्सी नदी पर फ्लैपर गेट निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। रामपुर ढाब और ढेलवरिया में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर स्थायी बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 22:36 IST
Flood News: वाराणसी में बाढ़ से पहले की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, डीएम ने की बैठक; गेट के ऊपर लगेगी जाली #CityStates #Varanasi #FloodAlert #VaranasiDm #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
