Bareilly News: डंडे से गला दबाकर की थी दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव कुरतरा में संपत्ति विवाद में सतीश ने मंगलवार देर रात दिव्यांग भाई दीपचंद्र (45) की डंडे से गला दबाकर हत्या की गई थी। दूसरे भाई कंधईलाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर डंडा भी बरामद किया गया है।कंधई लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह कमरे में चारपाई पर भाई दीपचंद्र का शव पड़ा मिला। इसे देखकर मृतक की छोटे भाई की पत्नी ने शोर मचाया और जमीन विवाद में गला दबाकर सतीश पर हत्या का आरोप लगाया। एक पैर से दिव्यांग दीपचंद्र अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर का भाई कंधई लाल अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में और सबसे छोटा भाई सुधीश दिल्ली में रहता था। घटना के बाद दोनों भाई घर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों भाइयों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी सतीश और संदेह के आधार पर गांव के दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने ही डंडे से गला दबाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -------दबंग और झगड़ालू किस्म का है आरोपी सतीशभाई कंधई लाल ने बताया कि पत्नी के छोड़कर जाने से सतीश मानसिक रोगी हो गया है। आए दिन किसी-न-किसी से झगड़ा करता रहता है। दीपचंद्र के साथ मारपीट की। भगवा रंग के कपड़े पहनकर साधु बाबा के रूप में गांव के ही शिव मंदिर में रात-दिन पड़ा रहता था। कहता था कि उस पर हनुमान आते हैं। छोटी-छोटी बातों पर चिढ़कर लोगों के साथ गलत व्यवहार करता था। पत्नी से कोर्ट में विवाद के मामले में सभी भाई फंसे हैं, लेकिन कोर्ट में जाता ही नहीं है। मामला निपटाने को जब जब कहते तो वह झगड़े पर उतारू हो जाता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: डंडे से गला दबाकर की थी दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार #DisabledBrotherMurderedByBeingStrangledWithAStick;AccusedArrested #SubahSamachar