जहर बनता भूजल: अलीगढ़ में फ्लोराइड, वाराणसी समेत पूर्वी यूपी में मिले यूरेनियम के अंश, ये आंकड़े हैं चिंताजनक
उत्तर प्रदेश में भूजल की गुणवत्ता पर सामने आए ताजा आंकड़े गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। राज्य के कई जिलों में पीने के पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक, नाइट्रेट और यहां तक कि यूरेनियम जैसे तत्व निर्धारित मानकों से अधिक पाए गए हैं। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ़ सहित 11 जिलों में लवणता, 24 जिलों में फ्लोराइड और 14 जिलों में आर्सेनिक की मात्रा मानक से अधिक दर्ज की गई है। वहीं वाराणसी, सोनभद्र, अमरोहा और उन्नाव समेत 22 जिलों में यूरेनियम के अंश मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रिपोर्ट बताती है कि 48 जिलों में नाइट्रेट और 46 जिलों में आयरन की अधिकता दर्ज की गई है, जबकि 26 जिलों में मैंगनीज भी मानक से ऊपर पाया गया। बदायूं और चंदौली में सीसा भी सीमा के करीब पहुंच गया है। यह मामला संसद तक भी पहुंच चुका है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में राज्य के भूजल की वास्तविक समय निगरानी और प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट पेश की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 15:25 IST
जहर बनता भूजल: अलीगढ़ में फ्लोराइड, वाराणसी समेत पूर्वी यूपी में मिले यूरेनियम के अंश, ये आंकड़े हैं चिंताजनक #CityStates #Aligarh #Hathras #UttarPradesh #Bhujal #CsirReport #IitrReport #AligarhNews #VaranasiNews #Fluoride #Uranium #SubahSamachar
