Gurugram News: अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण पर मंथन

थल सेना, नौसेना और वायुसेना के रेजिमेंटल केंद्रों के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम 45 रेजिमेंटल के प्रतिनिधियों ने लिया भाग माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर- 62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के रेजिमेंटल केंद्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसमें देशभर के 45 रेजिमेंटल केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण, कौशल उन्नयन और उनके भविष्य के लिए बेहतर शैक्षिक अवसरों को सुनिश्चित करना था।कार्यशाला के मुख्य अतिथि मेजर जनरल तमोजीत बिस्वास ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को केवल शारीरिक व मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शैक्षिक रूप से भी सशक्त बनाती है। एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्र ने कहा कि अग्निपथ योजना केवल सैन्य भर्ती की व्यवस्था नहीं है बल्कि यह युवाओं को अनुशासित, आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार करने की एक दूरदर्शी राष्ट्रीय पहल है। इस मौके पर कार्यक्रम में निदेशक (शैक्षिक) डॉ. राजीव कुमार सिंह, एनआईओएस के सचिव कर्नल शकील अहमद के अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाष सिंह सेंगर भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण पर मंथन #DiscussionOnEducationalEmpowermentOfAgniveers #SubahSamachar