Noida News: एआई के दौर में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में नवरचना फाउंडेशन फॉर आंत्रप्रिन्योरशिफ डेवलपमेंट और ई-सेल–आईटीएसईसी के सहयोग से इंडिया एआई इंपैक्ट प्री समिट हुई। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के तत्वावधान में हुए इस आयोजन 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका विषय मानव पूंजी संवर्धन: एआई-रेडी वर्कफोर्स के लिए रखा गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बदलते परिदृश्य और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि भविष्य की कार्यशक्ति को एआई के अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्री समिट के दौरान आयोजित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन में जनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई टूल्स के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। पैनल चर्चा में शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के असिस्टेंट इनोवेशन निदेशक डॉ. दीपक साहू, इंडस-एआई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक विवेक गुप्ता और रजत जैन ने भाग लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एआई के दौर में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा #DiscussionOnNewEmploymentOpportunitiesInTheAgeOfAI. #SubahSamachar