Panipat News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा
इसराना। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से बलाना गांव स्थित सैनिक भवन में शनिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री कैप्टन निरपाल सिंह ने मुख्य अतिथि राके रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समस्याओं पर चर्चा की। पूर्व राज्य मंत्री कैप्टन निरपाल सिंह ने युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रख कर खेलों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को अपने निजी कोष से 21 हजार रुपये व अन्य संसाधनों से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भी सैनिक भवन के निर्माण के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रधान कैप्टन प्रताप सिंह और मंच संचालन डॉ. सतबीर सहरावत व सूबेदार अजीत कुंडू ने किया। इस अवसर पर स्वराज बागपत, श्रीपाल ढाका बागपत, अजीत कुंडू, सतबीर सहरावत, रणधीर पानू, सूरजभान, प्रताप खोखर व बलवान उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 03:25 IST
Panipat News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा #DiscussionOnProblemsOfEx-servicemen #SubahSamachar
