Noida News: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्टर और एचओडी डॉ. ज्योति मिश्रा ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं पंचशील ग्रीन्स-एक सोसाइटी में भी महिला दिवस के मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एओए सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि महिला देश की शक्ति है। उन्हें हमेशा आगे रखना ही होगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा #DiscussionOnWomen'sHealthIssues #SubahSamachar