बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियां : प्रो. जसबीर सिंह
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर और गृह विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “खाद्य, स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन सोमवार को हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जसबीर सिंह ने कहा बदलती जीवनशैली और असंतुलित आहार के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उनकी रोकथाम के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पोषण संबंधी सही जानकारी का प्रसार जरूरी है। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अब केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थियों और समाज में संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। यूजीसी-एमएमटीटीसी के उपनिदेशक डॉ. नीरज बातिश ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आज की दुनिया में, जहाँ जीवनशैली विकार, जलवायु परिवर्तन, खाद्य असुरक्षा और स्वास्थ्य चुनौतियां गंभीर रूप से सामने आ रही हैं, वहाँ “खाद्य, स्वास्थ्य एवं पोषण” का विषय अत्यंत प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, पोषण जागरूकता और सतत खाद्य प्रणाली की समझ व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज के समग्र विकास के लिए भी अनिवार्य है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 02:56 IST
बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियां : प्रो. जसबीर सिंह #DiseasesAreIncreasingDueToChangingLifestyle:Prof.JasbirSingh #SubahSamachar
