मन का अंधकार मिटाकर ज्ञान का दीप जलाएं : राज राजेश्वर महाराज

प्राचीन मंदिर श्री जगन्नाथ भगवान श्री बालाजी धाम में सत्संग का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीथानाभवन। छोटी दिवाली पर प्राचीन मंदिर श्री जगन्नाथ भगवान श्री बालाजी धाम में आयोजित सत्संग में 1008 महामंडलेश्वर राज राजेश्वर महाराज ने कहा कि दिवाली का पर्व मन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान और प्रेम का दीप जलाने का संदेश देता है। यह पर्व केवल घरों में दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अज्ञान, द्वेष और नकारात्मकता को दूर करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि घरों की सफाई के साथ मन से अहंकार, कड़वाहट और शिकायतें भी दूर करनी चाहिए। दिवाली आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है। 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' का संदेश हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सुरेंद्र गर्ग, अमित कुमार, रवि तायल, अजय कुमार, विनय तायल, योगेश कुमार, नवीन गर्ग और सूरज तायल मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मन का अंधकार मिटाकर ज्ञान का दीप जलाएं : राज राजेश्वर महाराज #DispelTheDarknessOfTheMindAndLightTheLampOfKnowledge:RajRajeshwarMaharaj #SubahSamachar