Muharram: वाराणसी में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग; वीडियो वायरल

Varanasi News: मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को नई सड़क-औरंगाबाद मार्ग पर निकाले जा रहे एक ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मामला चेतगंज और लक्सा थाना क्षेत्र की सीमा का होने के कारण दोनों थानों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर जुलूस के आयोजकों और समुदाय के मानिंद लोगों ने आगे आकर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से संयम बनाए रखने और जुलूस को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने की अपील की। हालांकि कुछ लोग हंगामा करते रहे, जिसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को मौके से हटाया और भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गया। घटना के दौरान किसी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muharram: वाराणसी में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग; वीडियो वायरल #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar