दो पक्षों में खूनी संघर्ष: महिलाओं से छेड़खानी... शादी के दो घरों के लोग आपस में भिड़े- एक युवक की मौत

धनघटा क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में रविवार की शाम शादी के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद स्थिति को तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। गांव में एक घर से लड़के की बरात निकल रही थी। इसी बीच बरात विदा कर लौट रही महिलाओं के साथ छेड़खानी की सूचना फैल गई। इसके बाद गांव के एक लड़की की शादी वाले घर से विवाद हो गया। मारपीट में पहले पक्ष से चार लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत भी हो गई। इसके बाद लोग सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दो पक्षों में खूनी संघर्ष: महिलाओं से छेड़खानी... शादी के दो घरों के लोग आपस में भिड़े- एक युवक की मौत #CityStates #SantKabirNagar #CityAndState #SubahSamachar