Noida News: व्हाट्स एप ग्रुप में टिप्पणी से बढ़ा विवाद

नोएडा। सेक्टर-34 स्थित आवासीय सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। एक निवासी ने महिला समेत दो लोगों पर अभद्रता, छवि खराब करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी निवासी अरुण कुमार चौधरी ने शिकायत में बताया कि 27 मई को सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में एक सदस्य ने अपने लापता पालतू कुत्ते को लेकर पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इसी पोस्ट पर एक महिला ने उनके नाम का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, हालांकि कुछ देर बाद टिप्पणी हटा ली गई। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो महिला और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: व्हाट्स एप ग्रुप में टिप्पणी से बढ़ा विवाद #DisputeEscalatesOverWhatsAppGroupComment. #SubahSamachar