Rajasthan: अलवर में 2500 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बायडा में महज 2500 रुपये के लेनदेन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अली बख्श ने गांव के ही फकरू को 2500 रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। हमले में फायरिंग और लाठी-सरियों का इस्तेमाल बताया गया कि शुक्रवार रात फकरू, शरीफ और जफरू ने बाहर से बुलाए गए लोगों के साथ मिलकर अली बख्श के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले फायरिंग की और इसके बाद लाठी-सरियों से हमला किया, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। एक ही परिवार के चार लोग घायल इस हमले में अली बख्श के पिता मुकुंदा सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में आमिर, अशरफ और फिरदौस शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें-Rajasthan:जोजरी-लूणी-बांडी में घुला जहर, सुप्रीम कोर्ट कमेटी का तीसरा दौरा, बालोतरा में सख्ती तय पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:17 IST
Rajasthan: अलवर में 2500 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल #CityStates #Crime #Alwar #Rajasthan #SubahSamachar
