बालों में च्युंगम चिपकाने की सजा मौत: 13 साल के कन्नू का बेरहमी से कत्ल, चार दिन से गुस्से में था कातिल किशोर
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में रविवार शाम 13 वर्षीय मासूम कन्नू की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। परिजनों के अनुसार, इस वारदात की पटकथा चार दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी, जब बच्चों के खेल-खेल में कन्नू ने आरोपी किशोर के बालों में च्युंगम चिपका दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा भरा हुआ था, जो रविवार शाम धक्का-मुक्की के बाद हत्या में तब्दील हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 19:09 IST
बालों में च्युंगम चिपकाने की सजा मौत: 13 साल के कन्नू का बेरहमी से कत्ल, चार दिन से गुस्से में था कातिल किशोर #CityStates #Faridabad #ChewingGum #Murder #CrimeInFaridabad #SubahSamachar
