Panipat News: जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव आज, भाजपा काे भितरघात का डर
पानीपत। जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को तय है। इसके लिए भाजपा संगठन व पार्षदों में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा हाई कोर कमेटी और पार्षदों की वन-टू-वन बैठक में रायशुमारी लेने के बाद भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा में पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के सामने सुदेश कुमारी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। भाजपा में एक और पार्षद के अलावा वार्ड-3 की निर्दलीय अनु दहिया मलिक व एक अन्य निर्दलीय अपनी बिसात बिछा रहे हैं। दो निर्दलीय पार्षदों के साथ लगातार संपर्क में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा को भीतरघात का डर बना हुआ है। हालांकि भाजपा और इसके समर्थित पार्षद संगठन की राय में अपनी राय मिलाने के लिए तैयार हैं। वे दो साल के बाकी कार्यकाल में अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए किसी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष के लिए नाम तय करने के लिए सोमवार को सरकारी विश्राम गृह में रायशुमारी जानने के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई। इसमें भाजपा और समर्थित 14 में से 12 पार्षद शामिल हुए। बाकी दो के साथ फोन पर बात की। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और अन्य ने एक-एक पार्षद के साथ जिप अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की और उनसे रायशुमारी की। अधिकतर पार्षदों ने संगठन के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि जिप अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का बाकी है। लोग विकास कार्यों की लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में संगठन को अध्यक्ष बनाकर विकास कार्य तेज करने चाहिए। फर्जी जाति प्रमाणपत्र मिलने पर काजल को हटाया था वार्ड-13 की पार्षद काजल देशवाल भाजपा की ज्योति शर्मा के खिलाफ 14 जून 2024 अविश्वास लाकर अध्यक्ष बनी थी। उन्होंने जिला परिषद का चुनाव बीए-ए आरक्षित वार्ड-13 से चुनाव लड़ा था। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के पति भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने मार्च 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत दी थी। उन्होंने काजल देशवाल पर (बीसी-ए) के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप लगाए थे। अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत डॉ. पंकज ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 26 जून 2025 को उनका जारी प्रमाणपत्र रद्द कर दिया था। पंचायत विभाग के निदेशक ने 27 को काजल देशवाल की जिप सदस्य की सदस्यता रद्द कर थी। उनको जिला परिषद के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया था। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर काजल देशवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:14 IST
Panipat News: जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव आज, भाजपा काे भितरघात का डर #DistrictCouncilPresidentElectionToday #BJPFearsSabotage #SubahSamachar
