Panipat News: जिला पार्षद शिखा पांचाल का गांव में किया स्वागत

सनौली। वार्ड-13 से निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर सनौली खुर्द गांव की बेटी शिखा पांचाल का गढ़ी बेसिक गांव में धन्यवादी दौरे के दौरान स्वागत किया गया। शिखा पांचाल ने कहा कि उनके बडे़ भाई विपिन पांचाल पिछले दो साल से लगातार वार्ड के गांवों में जनता के बीच जाकर सेवा कर रहे हैं। वह अपने भाई के साथ वार्ड में जनता की उम्मीदों में हमेशा खरी उतरेंगी और एक समान भाव से साथ लेकर गांवों में विकास कार्य कराए जाएगें। इस दौरान वार्ड के विभिन्न गांव के सरपंचों, पूर्व सरपंचों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जिला पार्षद शिखा पांचाल का गांव में किया स्वागत #DistrictCouncilorShikhaPanchalWasWelcomedInTheVillage #SubahSamachar