Kullu News: जिला स्तरीय बंजार मेला 16 मई से
मेले को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां संवाद न्यूज एजेंसी बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेला 16 से 20 मई तक मनाया जाएगा। बुधवार को खंड विकास कार्यालय बंजार के सभागार में एसडीएम पंकज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और कमेटी का भी गठन किया गया। जिला स्तरीय बंजार मेला-2026 में देवता शृंगा ऋषि के कारदार वीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष और सुरेश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा, बीडीओ बंजार, ललित कुमार, नायब तहसीलदार सहित उपमंडल बंजार के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 18:46 IST
Kullu News: जिला स्तरीय बंजार मेला 16 मई से #DistrictLevelBanjarFairFromMay16 #SubahSamachar
