Sant Kabir Nagar News: विकसित भारत युवा संसद की जनपदीय प्रतियोगिता आज
संवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शनिवार को विकसित भारत युवा सांसद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से होगी। इसे लेकर शुक्रवार को महाविद्यालय में बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण से जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य तरीके से कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रताप विजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, विजय बहादुर, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 23:00 IST
Sant Kabir Nagar News: विकसित भारत युवा संसद की जनपदीय प्रतियोगिता आज #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
