Panipat News: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी दिव्य पालकी यात्रा
पानीपत। लखदातार सेवा समिति की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव पर दो अप्रैल को मॉडल टाउन में दिव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। समिति की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा मुल्तान भवन से शुरू होकर मॉडल टाउन की प्रमुख सड़कों से होकर वापस मुल्तान भवन में संपन्न होगी। लखदातार सेवा समिति ने इसके लिए शनिवार को पहला निमंत्रण असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान को दिया। प्रधान आशु दुआ ने बताया कि दो अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान दिव्य पालकी यात्रा दो अप्रैल को सायं चार बजे मुलतान भवन से शुरू की जाएगी। इसमें शहर के सभी लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। पालकी यात्रा में हनुमान के दर्शन करने के साथ भाेग लगाया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र हुड़िया, गौरव लिखा, अक्षय मिगलानी, वीनित खुराना, सुमित तेहरी, एडवोकेट मेहूल जैन, सुरेश कुमार व ललित कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 03:44 IST
Panipat News: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी दिव्य पालकी यात्रा #DivinePalkiYatraWillBeTakenOutOnTheOccasionOfShriHanuman'sBirthAnniversary #SubahSamachar
