सीएम ग्रिड: सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज, ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी
सीएम ग्रिड की पांच सड़कों में से एक बसई मंडी से इंद्रापुरम की दुर्दशा के बाद मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के साथ सड़क का निर्माण देखने निकले मंडलायुक्त ने सुरक्षा उपायों समेत काम में बरती जा रही अन्य लापरवाही देखकर नाराजगी जताई। साथ ही निर्माणकर्ता फर्म कोणार्क कंस्ट्रक्शन को चेतावनी दी। 2.88 किमी. लंबी सीएम ग्रिड की इस सड़क के निर्माण पर 75.40 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। बसई मंडी से इंद्रापुरम रोड के धंसने पर नाराज मंडलायुक्त ने सीएम ग्रिड की दूसरी सड़क टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार के बीच निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समयसीमा के साथ कोई खिलवाड़ न किया जाए। तय समय पर सड़क का निर्माण पूरा करना होगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी कोणार्क को चेतावनी देते हुए बैरिकेडिंग, संकेतक, रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा ताकि वाहन चालकों के साथ कोई दुर्घटना न हो। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित नगर निगम और निर्माण एजेंसी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम ग्रिड में बनाई जा रहीं ये सड़कें सड़क लंबाई लागत टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार 2.88 किमी 75.40 करोड़ बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहा तक 2.00 किमी 42.78 करोड़ इंद्रापुरम चौराहे से अमर होटल तक 2.20 किमी 47.43 करोड़ हरीपर्वत से दिल्ली गेट, मदिया कटरा 1.25 किमी. 31.82 करोड़ सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट 3.40 किमी 79.15 करोड़
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 06:01 IST
सीएम ग्रिड: सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंडलायुक्त नाराज, ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी #CityStates #Agra #UttarPradesh #CmGridProject #AgraRoads #ConstructionLapses #DivisionalCommissioner #RoadInfrastructure #ConarkConstruction #UrbanDevelopment #HighwayInspection #UttarPradeshProjects #RoadQualityControl #SubahSamachar
