Tehri News: भाषण में दिव्यांशु रहे अव्वल
लंबगांव (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें दिव्यांशु पंवार पहले, संजना थलवाल दूसरे तथा करिश्मा थलवाल ने तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो़ राकेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि छात्रों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित कर उन्हें भारत के उज्जवल भविष्य के प्रति जागरूक कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक बलवीर सिंह, डॉ़ भरत सिंह चुफाल, डॉ़ अजीत राणा, डॉ़ महेश चंद्र शर्मा, डॉ़ सीमा कुमारी, डॉ़ प्रियंका डिमरी, डॉ़ अमिता बिहान, डॉ़ नीलम सोनी, डॉ़ नीतिन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद नव नियुक्त पदाधिकारियों का 13 अक्तूबर को होगा सम्मान थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ बाजार स्थिति एक निजी होटल में जौनपुर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश चमोली की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष चमोली ने कार्यकर्ताओं से संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। कहा कि 13 अक्तूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों का समान समारोह कार्यक्रम होगा। उसी दिन देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर थत्यूड़ बाजार में रैली निकालने के साथ पुतला दहन किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:10 IST
Tehri News: भाषण में दिव्यांशु रहे अव्वल #DivyanshuExcelledInTheSpeech. #SubahSamachar
