दीपावली: एयर शो की तर्ज पर अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, 64 केंद्रों पर एंबुलेंस रहेगी तैनात; सीएमओ के निर्देश

दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। आतिशबाजी के त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एयर शो मॉडल लागू करेगा। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के मुताबिक, अक्तूबर में तीन दिवसीय एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जिस तत्परता और सटीक प्रबंधन से लाखों की भीड़ के बीच मेडिकल इमरजेंसी को संभाला था, उसी सफल मॉडल को अब दीपावली पर लागू किया गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति, आगजनी या दुर्घटना से निपटने के लिए जिले के 64 स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेंगी। एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जीरो-डिले ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था तैयार की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 14:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दीपावली: एयर शो की तर्ज पर अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, 64 केंद्रों पर एंबुलेंस रहेगी तैनात; सीएमओ के निर्देश #CityStates #Varanasi #HealthDepartment #AirShow #AmbulanceService #SubahSamachar