Gurugram News: सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई दिवाली

गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में इस वर्ष दीपावली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से दिन-रात अपनी सेवा देने वाली फैसिलिटी मैनेजमेंट टीम, सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस स्टाफ को दीपावली के उपहार और मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्टाफ के सदस्यों को मिठाइयां बांटकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि हमारी खुशियों और त्योहारों की असली चमक इन कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही है। यह छोटा सा प्रयास उनके चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें परिवार जैसा सम्मान देने के लिए किया गया है। इस मौके पर पूरी एफएम टीम और समस्त निवासियों ने एक-दूसरे को दीपावली की ढेरों बधाइयां दीं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई दिवाली #DiwaliWasCelebratedWithGreatEnthusiasmInTheSociety. #SubahSamachar