Rudraprayag News: केदारनाथ में डीएम व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

फोटोरुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियाें को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व धाम में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पैदल मार्ग पर भी निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम में कई स्थानों पर 4 से 5 फीट तक बर्फ है जिसे हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आईटीबीपी के जवानों की तैनाती के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: केदारनाथ में डीएम व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा #DMAndSPTookStockOfPreparationsInKedarnath #SubahSamachar