Meerut News: छात्रों से बोले डीएम- अच्छा इंसान बनना जरूरी
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेले में पहुंचे डीएमप्रतिभाग करने पहुंचे हैं अनेक प्रांतों से 300 छात्र और आचार्य संवाद न्यूज एजेंसीगंगानगर। सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेले में मेरठ, ब्रज, उत्तराखंड, श्रीविद्या परिषद समेत चार प्रांतों से लगभग 300 छात्र-छात्राएं और आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। मेले में छात्रों की रुचि, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं हो रही हैं। मेले के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने की। मुख्य वक्ता विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने विद्या भारती द्वारा विभिन्न विषयों, स्तरों की प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेले को चार वर्ग शिशु वर्ग कक्षा 3 से 5, बाल वर्ग 6 से 8, किशोर वर्ग कक्षा 9 और 10 तरुण वर्ग कक्षा 11 व इंटरमीडिएट में विभाजित किया गया है। कक्षा 11 के छात्र अर्पित ने दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली नवाचारों को गणित के माध्यम से प्रस्तुत किया। नोएडा के भावराव सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 10 के छात्र नवीन तिवारी ने स्मार्ट सिटी विद शेप में गणित पर आधारित आकृतियों पर स्मार्ट सिटी का मॉडल तैयार किया। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री हरि शंकर, विद्यालय की प्रबंधिका प्रो. शालिनी त्यागी, प्रधानाचार्य योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार और विनोद कुमार खन्ना का विशेष योगदान रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 21:13 IST
Meerut News: छात्रों से बोले डीएम- अच्छा इंसान बनना जरूरी #DMTellsStudents:ItIsImportantToBecomeAGoodHumanBeing. #SubahSamachar
