तृषा पर टिप्पणी को लेकर छिड़ा सियासी बवाल: उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्या बोली TVK?
द्रमुक नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) द्वारा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई। टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।इसके साथ ही टीवीके ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 07:13 IST
तृषा पर टिप्पणी को लेकर छिड़ा सियासी बवाल: उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्या बोली TVK? #IndiaNews #National #SubahSamachar
