Mandi News: नगर निगम के 14 वार्डों में दस्तावेजी सेवाएं हुईं आसान

लंबी प्रक्रिया से मिला छुटकारा, निगम के कर्मचारियों का भी कम हुआ बोझबैहना वार्ड के निवासियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, चुनाव न होने से पुरानी प्रक्रिया से मिलेंगे दस्तावेजसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। नगर निगम के 14 वार्डों में पार्षदों के कार्यभार संभालने के साथ ही स्थानीय लोगों को जरूरी सरकारी दस्तावेज बनवाने में बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पार्षद के लेटर हेड पर सत्यापन मिलने के बाद शीघ्र जारी किए जा सकेंगे। इससे जहां आम जनता को लंबी कागजी प्रक्रिया से राहत मिली है, वहीं नगर निगम कर्मचारियों का कार्यभार भी काफी हद तक कम हो गया है।कर्मचारियों के कार्यभार में कमी आने से वे अब अन्य प्रशासनिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। 13 अप्रैल को नगर निगम मंडी के पूर्व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा था। पहले आवेदकों से आवेदन पत्र लिया जाता था, फिर निगम के रिकॉर्ड से उसका सत्यापन किया जाता था और उसके बाद ही संबंधित प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे। अब नए पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही यह प्रक्रिया सरल हो गई है।हालांकि, बैहना वार्ड के निवासियों को फिलहाल इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। वार्ड में विरोध के चलते चुनाव नहीं हो सका। ऐसे में बैहना वार्ड के लोगों को अभी भी पहले की तरह लंबी प्रक्रिया के तहत ही अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाने होंगे।नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि बैहना वार्ड को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में अब पार्षदों के लेटर हेड पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नगर निगम के 14 वार्डों में दस्तावेजी सेवाएं हुईं आसान #DocumentaryServicesBecomeEasierIn14WardsOfTheMunicipalCorporation. #SubahSamachar