Jammu News: ताड़ पर लिखे स्कंद पुराण, पर्सियन महाभारत के साथ ही करें दुर्लभ कलाकृतियों का नजारा

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज -डोगरा म्यूजियम जम्मू व एसपीएस म्यूजियम श्रीनगर में लगेगी दुर्लभ कलाकृतियों, पांडुलिपियों की प्रदर्शनी-दोनों जगह सुबह दस से शाम चार बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा म्यूजियम, मुफ्त रखा गया है प्रवेशअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। धरोहर और विरासत की अनोखी दुनिया आज आपका इंतजार करेगी। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर डोगरा आर्ट म्यूजियम जम्मू और एसपीएस म्यूजियम श्रीनगर में दुर्लभ कलाकृतियों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी लगने जा रही है। इस दौरान म्यूजियम सुबह दस से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। इसमें प्रवेश मुफ्त रहेगा। जम्मू के डोगरा आर्ट म्यूजियम में लगने वाली प्रदर्शनी में ताड़ के पत्ते पर लिखा गया स्कंद पुराण, अंबारा अखनूर से मिली टेराकोटा की मानव संरचना, विशेष डाक टिकट संग्रह, पुराने करेंसी नोट, बशोहली पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, श्रीनगर के एसपीएस म्यूजियम में पंच मार्क सिक्के, कुषाण कालीन सोने के सिक्के, गिलगिट पांडुलिपि, सुदामा सीरीज की पेंटिंग, टेराकोटा के अभिलेख, कांस्य पर उभरी बोधिसत्व की कहानी, अफगान सिख और डोगरा काल के शॉल, पर्सियन में लिखी महाभारत और श्रीनगर का कढ़ा हुआ नक्शा दर्शकों के लिए प्रदर्शन को रखा जाएगा। ----------कोटडोगरा आर्ट म्यूजियम में तोशाखाना से लाए हथियारों और महाराजाओं के नित्य प्रति की इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी रखा गया है। कोशिश यही है कि यहां आने वाले दर्शक अपनी विरासत और धरोहरों से रूबरू हो सकें।-डॉ. संगीता शर्मा, डायरेक्टर, म्यूजियम एंड आर्काइव्स

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: ताड़ पर लिखे स्कंद पुराण, पर्सियन महाभारत के साथ ही करें दुर्लभ कलाकृतियों का नजारा #DograMuseumInJammu #SubahSamachar