शरीर पर 50 जख्म, सिर की सर्जरी: सोसायटी में 10 साल के पार्थ पर कुत्तों का हमला, हादसे के समय चला रहा था साइकिल
हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। मंगलवार की शाम को दोस्तों के साथ सोसायटी अंदर चाइकिल चला रहे 10 साल के पार्थ के ऊपर सात से आठ लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि बच्चे के सिर से लेकर पूरी शरीर पर करीब 50 से अधिक चोट आई है। सोसायटी के लोग उपचार के लिए तुंरत बच्चे को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:07 IST
शरीर पर 50 जख्म, सिर की सर्जरी: सोसायटी में 10 साल के पार्थ पर कुत्तों का हमला, हादसे के समय चला रहा था साइकिल #CityStates #Faridabad #DogAttack #Dog #DogLovers #SubahSamachar
