पाकिस्तान: मुनीर की कठपुतली हैं शहबाज! ट्रंप के पोस्ट का साफ इशारा, सत्ता का केंद्र हैं PAK सेना प्रमुख

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री भले ही शहबाज शरीफ हों, लेकिन तमाम बड़े मामलों में सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दखल साफ नजर आता है। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ अब आसिम मुनीर के हाथों की कठपुतली जैसे दिखते हैं। पाकिस्तान में सत्ता के इस समीकरण को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया पोस्ट ने और बल दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्राहम समझौते के विस्तार को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इस पोस्ट में ट्रंप ने मुस्लिम-बहुल देशों से ईरान युद्ध के बाद अब्राहम समझौते में शामिल होने का आग्रह किया था। इस पोस्ट में उन्होंने शहबाज शरीफ की जगह पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर का नाम लिया। ट्रंप के पोस्ट से सवाल खड़ा हो गया है कि असल में पाकिस्तान की सत्ता किसके हाथ में है ये भी पढ़ें:India-Canada Ties:CEPA डील पर तेज हुई भारत-कनाडा बातचीत, पीयूष गोयल बोले- साल के अंत तक समझौते की उम्मीद ट्रंप की पोस्ट से शहबाज शरीफ का नाम गायब ट्रंप ने सोमवार को 'ट्रुथ सोशल' पर अब्राहम समझौते के विस्तार को लेकर एक पोस्ट में उन विश्व नेताओं की सूची जारी की, जिनसे उन्होंने बात की थी। हालांकि, जब बात पाकिस्तान की आई, तो उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का नाम नहीं लिया। इसके बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर का जिक्र किया। ट्रंप ने चूक नहीं की, दिया छिपा संदेश अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट में सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के मोहम्मद बिन जायद, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी जैसे नेताओं का नाम लिखा। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस सूची में नहीं थे। जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ चूक का मामला नहीं है। यह चूक सीधे तौर पर पाकिस्तान में सत्ता के समीकरण पर मुहर लगाती दिख रही है। यह पहले से ही साफ है कि पाकिस्तानी सेना विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में देश की सरकार की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभाव रखती है। वहीं, ट्रंप की पोस्ट ने एक तरह से इसकी पुष्टि कर दी है। ये भी पढ़ें:एशिया से यूरोप तक गर्मी की मार:ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में लू का कहर; किस देश में कितना तापमान आसिम मुनीर का बढ़ता कद पाकिस्तान में आसिम मुनीर का कद लगातार बढ़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह ईरान, अफगानिस्तान और अमेरिका के साथ सहयोग से जुड़े मुद्दों पर फैसला लेने वालों में सबसे अहम माने जाते हैं। कई रिपोर्टों में दावा है कि शहबाज शरीफ से ज्यादा मुनीर से ट्रंप की करीबी है। ट्रंप ने पिछले साल एक गोपनीय बैठक की थी और मुनीर की तारीफ की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पाकिस्तान: मुनीर की कठपुतली हैं शहबाज! ट्रंप के पोस्ट का साफ इशारा, सत्ता का केंद्र हैं PAK सेना प्रमुख #World #International #DonaldTrump #AbrahamAccords #Invite #AsimMunir #Embarrassment #Pakistan #ShehbazSharif #Puppet #SubahSamachar