Trump: व्हाइट हाउस की सूरत बदलने में जुटे ट्रंप, 150 साल पुराने खंभों की पेंट की परत हटाकर हो रही मरम्मत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चल रहे बदलावों की श्रृंखला के तहत अब ऐतिहासिक नॉर्थ पोर्टिको के स्तंभों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया है। करीब 150 वर्षों में चढ़ी पेंट की परत हटाकर पत्थरों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य चल रहा है। ट्रंप ने कहा, व्हाइट हाउस की हर खामी उनकी नजर है, जबकि पिछली सरकारों ने इन पर ध्यान नहीं दिया। क्यों हो रहा व्हाइट हाउस का कायाकल्प सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस में चल रहे सभी जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्देश्य ऐतिहासिक परिसर की मूल पहचान व स्थापत्य विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उसकी भव्यता को और निखारना है। प्रशासन के अनुसार प्राचीन स्तंभों, बाहरी हिस्सों, उद्यानों और अन्य विरासत संरचनाओं का संरक्षण पारंपरिक वास्तुशिल्प के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि उनका मूल स्वरूप और ऐतिहासिक गरिमा बरकरार रहे। मरम्मत के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन ध्यान रखा जा रहा है कि व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक पहचान पर कोई प्रभाव न पड़े। नॉर्थ पोर्टिको पर बड़े पैमाने पर मचान लगाया गया है। बारीकियों पर रहती है राष्ट्रपति ट्रंप की नजर अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम ने कहा कि ट्रंप इमारत की छोटी-छोटी खामियों पर भी तुरंत ध्यान देते हैं। उनके अनुसार राष्ट्रपति स्तंभों पर मामूली क्षति या टूट-फूट देखकर भी उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश देते हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कई बदलाव शुरू कराए हैं। ओवल ऑफिस में नई सजावट कराई गई है, जबकि रूजवेल्ट रूम और कैबिनेट रूम में भी बदलाव किए गए हैं। रोज गार्डन के एक हिस्से को नया स्वरूप दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 02:18 IST
Trump: व्हाइट हाउस की सूरत बदलने में जुटे ट्रंप, 150 साल पुराने खंभों की पेंट की परत हटाकर हो रही मरम्मत #World #International #DonaldTrump #WhiteHouse #NorthPortico #WhiteHouseRestoration #UsPresident #HistoricBuilding #OvalOffice #RoseGarden #UnitedStates #Renovation #SubahSamachar
