बरेली वालों के लिए खुशखबर: जल्द खुलेंगे रामायण वाटिका और रुद्रावनम के द्वार, सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंत में बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं रामायण वाटिका और रुद्रावनम का लोकार्पण कर सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। बीडीए सहित प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों में जुट गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री के दौरे और इन परियोजनाओं के लोकार्पण की चर्चा थी, लेकिन व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गए थे। बीडीए के अनुसार, आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार रामायण वाटिका उत्तर भारत की पहली ऐसी परियोजना है, जहां रामायण काल को जीवंत करने का प्रयास किया गया है। यह केवल एक मनोरंजन पार्क नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। भगवान राम के वनगमन से जुड़े प्रसंगों को चौपाइयों और कलाकृतियों के जरिये दर्शाया गया है। यह भी पढ़ें-UP News:परीक्षण के लिए विकसित की चूहों की विशेष प्रजाति, आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने किया कमाल वाटिका में लगी श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए जापानी मियावाकी तकनीक से सघन वन क्षेत्र विकसित किया गया है। एक विशेष पैदल पथ तैयार किया गया है, जिसके दोनों ओर उन औषधीय पौधों को लगाया गया है, जिनका वर्णन रामायण में मिलता है। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में भगवान श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा लगी है, जो आकर्षण का केंद्र है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 06:54 IST
बरेली वालों के लिए खुशखबर: जल्द खुलेंगे रामायण वाटिका और रुद्रावनम के द्वार, सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Rudravanam #RamayanaVatika #Bda #CmYogi #SubahSamachar
