Double Murder: दक्षिणी दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या; पड़ताल में जुटी पुलिस
दक्षिण पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड की खबर है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गली नंबर 10 में मां-बेटे की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई है। साथ ही लॉकर टूटा हुआ है । मौके पर कुछ नकदी पड़ी मिली है। वारदात कल देर रात की है। घटना की सूचना पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की पड़ताल जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 06:47 IST
Double Murder: दक्षिणी दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या; पड़ताल में जुटी पुलिस #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DoubleMurder #SubahSamachar
